Full Version →

मीठे में बनाएं लौकी नारियल के लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

अक्सर लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन कई बार इसका मीठा स्वाद लोगों को इसे खाने से नहीं रोक पाता है. ऐसे में आपने भी कई बार इसकी बर्फी का स्वाद तो लिया होगा पर आज बनाकर खाएं लौकी नारियल के लड्डू, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लौकी को छीलकर उसके बीज और बीच का गूदा अलग कर इसे कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    घी के गरम होते ही इसमें कद्दूकस की हुई लौकी और पालक डालकर भून लें.
  4. 4
    जब लौकी का पानी सूख जाए तब इसमें चीनी डालकर कुछ देर चलाते हुए भून लें.
  5. 5
    फिर मावा और ड्राई फ्रूट्स पाउडर डालकर मिलाएं.
  6. 6
    जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें.
  7. 7
    मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिला लें.
  8. 8
    फिर हथेलियों को चिकना कर मिश्रण का थोड़ा सा भाग लेकर इसे लड्डू की शेप दें.
  9. 9
    इसी तरह से सारे लड्डू तैयार कर लें.
  10. 10
    एक प्लेट पर नारियल पाउडर रख लें फिर लड्डूओं को इसमें रोल कर लें.
  11. 11
    तैयार है लौकी नारियल के लड्डू.
#lauki nariyal ke laddoo #easy lauki nariyal ke laddoo #tasty lauki nariyal ke laddoo #homemade lauki nariyal ke laddoo #lauki nariyal ke laddoo bnae vidhi #lauki nariyal ke laddoo in hindi #how to make lauki nariyal ke laddoo in hindi #how to make lauki n
View Full Version