उबले हुए चावल बच गए हैं तो इनसे बना सकते हैं टेस्टी रसमलाई. जानें इसकी ट्रिक...
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
4239 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
200 ग्राम उबला और बचा बासमती चावल
1 कप चीनी
1 लीटर दूध
1 चम्मच केसर
4 बड़ा चम्मच कटे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी आदि)
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को बारीक पीस लें. (इसके लिए मिक्सी या फिर सिलबट्टे को इस्तेमाल में ले सकते हैं.)
2
फिर इसे आटे की तरह गूंद लें और इसकी छोटी लोइयां लेकर चपटी कर लें.
3
अब एक बर्तन में दूध, केसर और चीनी डालकर मध्यम आंच में गाढ़ा होने तक पकाएं.
4
जब दूध आधे से भी कम रह जाए तो आंच बंद कर दें और इसमें चावल की चपटी लोइयां डालकर 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भीगने दें.
5
सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व करें.
6
नोट-
7
इसे कई जगह चावल के बड़े के नाम से जाना जाता है, लेकिन हम इसे चावल की रसमलाई का नाम दे रहे हैं.
#rasmalai#leftover rice rasmalai#atte ki rasmalai#doodh pak#aam pak#kesariya doodh#chawal ki kheer#how to make leftover rice rasmalai recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes