मकर संक्रांति के अवसर तिल की चीजें बनाने और खाने की परंपरा है. तिल से कई सारी चीजें बनाई जाती हैं उनमें से एक है मक्के और तिल की टिक्की.
Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप मक्के का आटा
1/2 कप गुड़
1/4 कप पानी
1/4 कप तिल, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले मक्के के आटे को एक बर्तन में छान लें.
2
धीमी आंच में पैन में गुड़ के साथ पानी डालकर इसे पिघलाएं. एक उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
3
अब मक्के के आटे में तिल, तेल मिलाएं और फिर गुड़ के घोल से आटा गूंद लें.
4
आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इसे हथेलियों के बीच रखते हुए चपटा करें. हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
5
तेज आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
6
तेल के गरम होते ही टिक्कियां डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
7
तैयार है मक्के और तिल की टिक्की. आप इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर स्टोर कर सकते हैं.
8
नोट:
9
आटा गूंदते समय अगर पानी की जरूरत लगे तो थोड़ा-थोड़ा डाल सकते हैं.
#makar sankranti#makar sankranti 2018#how to make makke aur til ki tikki makar sankranti special recipe in hindi#desert#festive special sweet dish#makke ka aata#gur#jaggery#til#seaseme seeds