मकर संक्रांति स्पेशल: बनाइए मक्के और तिल की टिक्की

मकर संक्रांति स्पेशल: बनाइए मक्के और तिल की टिक्की

मकर संक्रांति के अवसर तिल की चीजें बनाने और खाने की परंपरा है. तिल से कई सारी चीजें बनाई जाती हैं उनमें से एक है मक्के और तिल की टिक्की.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मक्के का आटा
  • 1/2 कप गुड़
  • 1/4 कप पानी
  • 1/4 कप तिल, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मक्के के आटे को एक बर्तन में छान लें.
- धीमी आंच में पैन में गुड़ के साथ पानी डालकर इसे पिघलाएं. एक उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
- अब मक्के के आटे में तिल, तेल मिलाएं और फिर गुड़ के घोल से आटा गूंद लें.
- आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इसे हथेलियों के बीच रखते हुए चपटा करें. हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
- तेज आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही टिक्कियां डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है मक्के और तिल की टिक्की. आप इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर स्टोर कर सकते हैं.

नोट:
- आटा गूंदते समय अगर पानी की जरूरत लगे तो थोड़ा-थोड़ा डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मकर संक्रांति स्पेशल: बनाइए मक्के और तिल की टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मक्के का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes