Full Version →

आम की खीर- थोड़ी-खट्टी, थोड़ी मीठी

कुछ मीठा हो जाए वेज

आम की खीर को दूध और चावल तैयार किया जाता है. खीर पकने के बाद आखिर में पके आम के गूदे डालकर अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार दिया जाता है. कुछ ड्राईफ्रूट्स से सजाकर यह खीर सर्व की जाती है.

Servings
4 - 6

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    दूध में उबाल आने पर इसमें चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें. चावल का पानी निकालने के बाद ही दूध में डालें.
  3. 3
    इसे चलाते हुए चावल के मुलायम होने तक पकाएं.
  4. 4
    25 मिनट में दूध आधा हो जाएगा और चावल अच्छी तरह पक जाएगा.
  5. 5
    तब इसमें काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    फिर खीर में शक्कर डालकर मिक्स कर लें.
  7. 7
    आंच को धीमी करके 2 मिनट तक और पकाकर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    मिनट तक ठंडा होने दें. फिर इसमें आम का पल्प और आम के टुकड़े डालकर मिला लें.
  9. 9
    आम की खीर तैयार है. कटोरे में निकालिए, बादाम, काजू और पके आम के कुछ टुकड़ों से सजाकर खाइए-खिलाइए. 
#how to make mango kheer aam ki kheer recipe in hindi #mango kheer recipe in hindi #aam ki kheer recipe in hindi #mango pulp kheer recipe in hindi #आम की खीर बनाने की विधि #mango kheer recipe in hindi
View Full Version