आम की खीर- थोड़ी-खट्टी, थोड़ी मीठी

आम की खीर- थोड़ी-खट्टी, थोड़ी मीठी

आम की खीर को दूध और चावल तैयार किया जाता है. खीर पकने के बाद आखिर में पके आम के गूदे डालकर अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार दिया जाता है. कुछ ड्राईफ्रूट्स से सजाकर यह खीर सर्व की जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 लीटर फुलक्रीम दूध
  • 1 कप आम का पल्प (गूदा)
  • 1 कप पका आम
  • 1/2 कप चावल (भिगोकर रखा हुआ)
  • 1/4 कप शक्कर
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 8 काजू, बारीक कटे हुए
  • 8 बादाम, बारीक कटे हुए, कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें.

- दूध में उबाल आने पर इसमें चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें. चावल का पानी निकालने के बाद ही दूध में डालें.

- इसे चलाते हुए चावल के मुलायम होने तक पकाएं.

- 20-25 मिनट में दूध आधा हो जाएगा और चावल अच्छी तरह पक जाएगा.

- तब इसमें काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं.

- फिर खीर में शक्कर डालकर मिक्स कर लें.

- आंच को धीमी करके 2 मिनट तक और पकाकर आंच बंद कर दें.

- 4 मिनट तक ठंडा होने दें. फिर इसमें आम का पल्प और आम के टुकड़े डालकर मिला लें.

- आम की खीर तैयार है. कटोरे में निकालिए, बादाम, काजू और पके आम के कुछ टुकड़ों से सजाकर खाइए-खिलाइए.

 

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम की खीर- थोड़ी-खट्टी, थोड़ी मीठी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर फुलक्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes