Full Version →

रक्षाबंधन पर ऐसे बनाइए दूध वाली गर्मागर्म सेवईं

कुछ मीठा हो जाए वेज

हलवा, खीर तो अक्सर बनाते ही हैं. कभी सेवईं का स्वाद भी चखकर देखिए. गर्मागर्म दूध वाली सेवईं खाने का मजा ही कुछ और है. रक्षाबंधन पर तो इसे खासतौर पर बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    दूध में एक उबाल आते ही इलायची पाउडर डालकर दो मिनट तक उबालें.
  3. 3
    तय समय के बाद चिरौंजी, काजू और बादाम डालकर दूध को तीन-चार मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    इसी बीच एक दूसरे पैन में सेवईं को सूखा भून (रोस्ट) लें.
  5. 5
    तीन-चार मिनट बाद सेवईं डालकर दूध को और भी उबलने के लिए छोड़ दें. बीच-बीच में कड़छी से जरूर चलाते रहें.
  6. 6
    सेवईं को करीबन पांच मिनट तक पकाने के बाद चीनी डालकर दोबारा चार-पांच मिनट तक चलाएं और आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार है दूध वाली मीठी सेवईं .
  8. 8
    नोट:
  9. 9
    आप चाहें तो सेवईं भूनते समय घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#sevai #how to make meethi sevai sweet dish recipe in hindi #kimami sevaiyan #sevai ka halwa #rice sevai #shahi sevai firni #kunafa #lemon sevai #sevai ki burfi #namkeen sevai #indian kitchen #indian recipe
View Full Version