Full Version →

गुड़ मुरमुरे के लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

साल की शुरुआत के सबसे पावन त्‍योहार मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर घर में तमाम पकवान बनाए जाते हैं. बेशक इनका स्वाद कुछ और ही होता है. इस लिस्ट में गुड़ मुरमुरे के लड्डू भी शामिल हैं. जानें ये टेस्टी लड्डू बनाने की आसान-सी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
206 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
  2. 2
    अब इसमें मुरमुरे हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
  3. 3
    गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
  4. 4
    अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
  5. 5
    बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  6. 6
    जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें.
  7. 7
    मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
  8. 8
    जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.
  9. 9
    ध्‍यान दें- गुड़ और मुरमुरे दोनों अच्‍छी क्‍वालिटी के और बिलकुल साफ होने चाहिए. ताकि बनाने के बाद लड्डू में किरकिरी न आए.
#winter Festival recipes #makar sankranti recipes #lohri recipes #Indian sweet dish #jaggery recipe
View Full Version