Full Version →

बंगाली पीठा

कुछ मीठा हो जाए वेज

पीठा एक पारंपरिक बंगाली पकवान है. इसे आमतौर पर गुड़ के साथ खाया जाता है. आप भी घर पर ट्राई करें क्योंकि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी...

Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसे गैस से उतार लें फिर इसमें चावल का आटा डालकर अच्छें से मिलाएं.
  2. 2
    अंदाज़ के अनुसार उतने ही पानी का उपयोग करें जितने में चावल का आटा ज्यादा कड़ा और ज्यादा गीला ना गूदें.
  3. 3
    गूंदे हुए इस आटे को बराबर भाग में बांटकर छोटी-छोटी लोईया बना लें.
  4. 4
    अब नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसको मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें, ध्या‍न रखें की पेस्ट ज्यादा चिकना ना हो.
  5. 5
    गुड़ को चूरा कर लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
  6. 6
    जब गुड़ अच्छे से पक जाये तो इसमें नारियल का पेस्ट मिलाकर 10 मिनट तक पकाएं, ध्यान रखें की ये पेस्ट ज्या‍दा कड़ा और गीला ना हो.
  7. 7
    अब चावल के इन लोईयों को आकार दें और इसके अंदर नारियल का ये पेस्ट डालकर इसे अच्छे से बंद कर दें.
  8. 8
    अब मोमोज बनाने वाले बर्तन में इन पीठो को डालकर 15-40 मिनट के लिए स्टीम करें, अगर आपके पास ये बर्तन ना हो तो किसी भी बर्तन के मुंहाने में कपड़ा बांधकर इसे स्टीम कर सकते हैं.
  9. 9
    आपका पीठा तैयार है. इसे आप यूं भी खा सकते है या गुड़ के साथ सर्व कर सकते है.
#bengali dish #peetha #sweet dish #how to make peetha recipe in hindi #indian recipe #indian dessert #indian kitchen #indian recipes #the taste of bengal #bengali sweets
View Full Version