Full Version →

मीठे में बनाइए कुछ नया: ये हैं आलू के स्पेशल रसगुल्ले

कुछ मीठा हो जाए वेज

अब तक आपने सूजी, छेना और चावल के रसगुल्लों के बारे में तो बहुत सुना होगा पर क्या कभी आपने आलू के रसगुल्लों के बारे में सुना है? इसे बनाना बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत उम्दा लगते हैं.

Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में आलू और पानी डालकर 4-5 सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
  2. 2
    आलूओं के ठंडे होने पर इन्हे अच्छे से मैश कर लें.
  3. 3
    अब इसमें अरारोट पाउडर मिलाएं.
  4. 4
    दूसरी ओर धीमी आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बनाएं.
  5. 5
    जैसे ही एक तार की चाशनी बनने लगे इलायची पाउडर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब सबसे पहले आलू के मिश्रण की टिक्कियां बनाएं. इनके बीच में एक-एक बताशे रखकर गोला बनाते हुए इसे बंद कर दें.
  7. 7
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  8. 8
    घी के गरम होते ही रसगुल्ले डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
  9. 9
    एक-एक कर रसगुल्ले तलते जाएं और गरम ही चाशनी में डाल दें.
  10. 10
    तैयार है आलू के रसगुल्ले.  
#how to make potato rasgulla aalu ke rasgulle recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #aalu #potato #desert #sweet dishes #suji ke rasagulle #chawal ke rasgulle #left over rice rasgulle #chhena rasgulla #gur ke rasgulle
View Full Version