Full Version →

घर पर मिक्सर में बनाएं रबड़ी घेवर

कुछ मीठा हो जाए वेज

रक्षाबंधन के समय घेवर खूब बनाए और खाए जाते हैं. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मिक्सर में घी और आइस क्यूब डालकर अच्छे से चलाएं. आप देखेंगे कि मिश्रण कड़क हो जाएगा.
  2. 2
    अब इसमें दूध डालकर दोबारा 5-10 मिनट तक ब्लेंड करें.
  3. 3
    इसके बाद थोड़ा थोड़ा कर मैदा और ठंडा पानी डालकर मिक्सर चलाएं और बैटर तैयार करें.
  4. 4
    बैटर में नींबू का रस मिला दें. इससे स्वाद अच्छा आता है.
  5. 5
    मीडियम आंच में एक भगौने के घी गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    दूसरी ओर एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.
  7. 7
    इसी बीच एक बोतल में घेवर का मिश्रण भरें और इसके ढक्कन में एक छेद कर लें.
  8. 8
    घी के गरम होते ही धीरे-धीरे कर भगौने के बीचों-बीच बैटर डालें.
  9. 9
    बैटर डालने पर झाग बनकर ऊपर आए तो समझ लीजिए कि घी अच्छे से गरम हो चुका है.
  10. 10
    रुक-रुक कर बैटर डालते रहें और एक चाकू की मदद से इसके बीचों-बीच छेद बनाते रहें.
  11. 11
    जब घेवर किनारों से गोल्डन ब्राउन दिखने लगे तो हल्के हाथों से चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट में रखें.
  12. 12
    घेवर के ऊपर चाशनी डालें. चाशनी के बाद घेवर के ऊपर अच्छे से रबड़ी लगाएं और फिर ड्राई-फ्रूट्स से गार्निश कर दें.
  13. 13
    तैयार है रबड़ी घेवर.
#rabdi #ghevar #indian kitchen #indian recipe #how to make rabdi ghevar in mixer at home in hindi #lemon juice #ghee #milk #all purpose flour #malai ghevar #rajasthani traditional sweet dish #desert #chocolate ghevar #mango ghevar
View Full Version