घर पर मिक्सर में बनाएं रबड़ी घेवर

घर पर मिक्सर में बनाएं रबड़ी घेवर

रक्षाबंधन के समय घेवर खूब बनाए और खाए जाते हैं. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • चार चम्मच घी, चार-पांच आइस क्यूब, आधा कप दूध, एक कप मैदा, ठंडा पानी जरूरत के अनुसार, दो चम्मच नींबू का रस, घी तलने के लिए, एक कटोरी रबड़ी, चाशनी के लिए, आधा कप चानी, एक कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मिक्सर में घी और आइस क्यूब डालकर अच्छे से चलाएं. आप देखेंगे कि मिश्रण कड़क हो जाएगा.
- अब इसमें दूध डालकर दोबारा 5-10 मिनट तक ब्लेंड करें.
- इसके बाद थोड़ा थोड़ा कर मैदा और ठंडा पानी डालकर मिक्सर चलाएं और बैटर तैयार करें.
- बैटर में नींबू का रस मिला दें. इससे स्वाद अच्छा आता है.
- मीडियम आंच में एक भगौने के घी गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.
- इसी बीच एक बोतल में घेवर का मिश्रण भरें और इसके ढक्कन में एक छेद कर लें.
- घी के गरम होते ही धीरे-धीरे कर भगौने के बीचों-बीच बैटर डालें.
- बैटर डालने पर झाग बनकर ऊपर आए तो समझ लीजिए कि घी अच्छे से गरम हो चुका है.
- रुक-रुक कर बैटर डालते रहें और एक चाकू की मदद से इसके बीचों-बीच छेद बनाते रहें.
- जब घेवर किनारों से गोल्डन ब्राउन दिखने लगे तो हल्के हाथों से चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट में रखें.
- घेवर के ऊपर चाशनी डालें. चाशनी के बाद घेवर के ऊपर अच्छे से रबड़ी लगाएं और फिर ड्राई-फ्रूट्स से गार्निश कर दें.
- तैयार है रबड़ी घेवर.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर मिक्सर में बनाएं रबड़ी घेवर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार चम्मच घी, चार-पांच आइस क्यूब, आधा कप दूध, एक कप मैदा, ठंडा पानी जरूरत के अनुसार, दो चम्मच नींबू का रस, घी तलने के लिए, एक कटोरी रबड़ी, चाशनी के लिए, आधा कप चानी, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes