Full Version →

घर पर बनाएं मार्केट जैसी रबड़ी

कुछ मीठा हो जाए वेज

रबड़ी एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे खासतौर से त्योहारों पर बनाया जाता है, लेकिन आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    दूध में उबाल आने पर आंच धीमी कर दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
  3. 3
    जब दूध में मलाई पड़ने लगे तब इसे पैन के किनारों पर लगाते जाएं.
  4. 4
    दूध के 1/3 रह जाने तक इस प्रकिया को कई बार दोहराते रहें.
  5. 5
    दूध 1/3 रह जाए तब इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
  6. 6
    दूध में चीनी घुल जाए तब इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    पैन के किनारों से मलाई खुरच कर दूध में डालकर मिक्स करें. ध्यान रहे इसे ज्यादा नहीं चलाना है ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.   
  8. 8
    रबड़ी को 2 घंटे तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  9. 9
    तैयार है रबड़ी. बादाम और पिस्ता से गार्निश कर इसे ठंडा ही सर्व करें.
#rabdi #easy rabdi #tasty rabdi #home made rabdi #rabdi bnae vidhi #rabdi in hindi #how to make rabdi in hindi #how to make rabdi
View Full Version