राजगिरा आटे का हलवा खासतौर पर व्रत में बनाया और खाया जाता है. हम बता रहें इसे बनाने का सिंपल और आसान-सा तरीका...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
43 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप राजगिरा का आटा, डेढ़ कप दूध
2 चम्मच घी, आधा कप चीनी
4-5 बादाम के स्लाइस
7-8 काजू, बीच से कटे हुए
8-10 किशमिश, आधा चम्मच इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
एक बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच में उबलने के लिए रखें.
2
एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करें और इसमें काजू-बादाम को भून लें, फिर इसमें किशमिश मिलाकर हल्का-सा भूनकर निकाल लें.
3
अब इसी कड़ाही में राजगिरा आटा डालकर हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें. आटे को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं.
4
जब आटे से खुशबू आने लगे तो इसमें उबला दूध धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसे लगातार चलाते रहें, जिससे इसमें गांठ न पडे़.
5
अब इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
जब पैन घी छोड़ने लगे तब इसे 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
7
राजगिरा का हलवा तैयार है.
#indian recipes#indian kitchen#indian sweet dish#Rajgira Halwa#Rajgira Sheera#Rajgira Atta Ka Halwa or amaranth flour halwa is easy#delicious halwa made with rajgira atta (amaranth flour) made for fasting or vrat#how to make rajgira ke halwa recipe