राजगिरा का हलवा

राजगिरा का हलवा

राजगिरा आटे का हलवा खासतौर पर व्रत में बनाया और खाया जाता है. हम बता रहें इसे बनाने का सिंपल और आसान-सा तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप राजगिरा का आटा, डेढ़ कप दूध
  • 2 चम्‍मच घी, आधा कप चीनी
  • 4-5 बादाम के स्‍लाइस
  • 7-8 काजू, बीच से कटे हुए
  • 8-10 किशमिश, आधा चम्‍मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच में उबलने के लिए रखें.
- एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करें और इसमें काजू-बादाम को भून लें, फिर इसमें किशमिश मिलाकर हल्‍का-सा भूनकर निकाल लें.
- अब इसी कड़ाही में राजगिरा आटा डालकर हल्‍की आंच पर भूरा होने तक भूनें. आटे को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं.
- जब आटे से खुशबू आने लगे तो इसमें उबला दूध धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह मिक्‍स करें. इसे लगातार चलाते रहें, जिससे इसमें गांठ न पडे़.
- अब इसमें चीनी, मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब पैन घी छोड़ने लगे तब इसे 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- राजगिरा का हलवा तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (43 ratings)
4.3 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजगिरा का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप राजगिरा का आटा, डेढ़ कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes