रसा बड़ा ओडिशा का फेमस मीठा पकवान है. यह काफी रसीला और स्वादिष्ट होता है. अगर आपने इसे एक बार चख लिया तो फिर बार-बार खाने का नाम लेंगे...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
42 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मूंग की दाल
1 चुटकी बेकिंग सोडा
5 हरी इलायची का पाउडर, आवश्यकतानुसार घी
1 कप चीनी
1 कप पानी
🍳 विधि
1
5 घंटे के लिए मूंग की दाल को पानी में भिगोकर रखें.
2
फिर इसे ग्राइंडर में पीस लें. इसमें इलायची और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. बड़े के लिए मिश्रण तैयार है.
3
एक पैन में एक कप पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच में रखें और एकतार की चाशनी बना लें.
4
अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. दाल के छोटे बॉल्स बनाकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें.
5
बड़ों को तेल से निकालें और 4-5 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें.
6
स्वादिष्ट रसा बड़ा तैयार है इसे हल्का गर्म ही सर्व करें.
#rasa bara#moondaal rasa bada#indian recipes#indian kitchen#the taste of odisha#how to make rasa bara recipe in hindi#odisha arisa peetha#rasila bada#meetha bara#Rasa Bara Healthy Dessert Of Odisha#rasa vadai#rasa vada recipe in hindi