मूंगदाल से बनाइए मीठा रसा बड़ा

मूंगदाल से बनाइए मीठा रसा बड़ा

रसा बड़ा ओडिशा का फेमस मीठा पकवान है. यह काफी रसीला और स्वादिष्ट होता है. अगर आपने इसे एक बार चख लिया तो फिर बार-बार खाने का नाम लेंगे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मूंग की दाल
  • 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  • 5 हरी इलायची का पाउडर, आवश्यकतानुसार घी
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- 4-5 घंटे के लिए मूंग की दाल को पानी में भिगोकर रखें.
- फिर इसे ग्राइंडर में पीस लें. इसमें इलायची और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. बड़े के लिए मिश्रण तैयार है.
- एक पैन में एक कप पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच में रखें और एकतार की चाशनी बना लें.
- अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. दाल के छोटे बॉल्स बनाकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें.
- बड़ों को तेल से निकालें और 4-5 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें.
- स्वादिष्ट रसा बड़ा तैयार है इसे हल्का गर्म ही सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (42 ratings)
3.9 avg from 42 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंगदाल से बनाइए मीठा रसा बड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मूंग की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes