रेवाड़ी बर्फी को खोये यानी मावा से बनाया जाता है. इस बर्फी को व्रत-त्योहारों में खा सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइए जानते हैं रेसीपी. यह हरियाणा के रेवाड़ी शहर की फेमस बर्फी है.
Servings
8 - 10
★ 4.2
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
2 कप मावा
3/4 कप चीनी बूरा/ शक्कर
1 कप पिस्ता, बादाम काजू (बारीक कटे हुए)
1/2 टेबलस्पून इलायची पाउडर
1 टेबलस्पून घी
🍳 विधि
1
रेवाड़ी बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
2
इसमें मावा डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए भून लें.
3
अब मावा एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
4
जब मावा थोड़ा गर्म रह जाए तब बूरा चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
5
एक प्लेट में थोड़ा घी चारों तरफ फैलाकर चिकना कर लें.
6
अब बर्फी के मिश्रण को इसमें फैला दें.
7
इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स लगाकर सेट होने के लिए 4-5 घंटे रख दें.
8
तय समय बाद बर्फी को निकालकर मनचाहे साइज में काटकर खाएं और खिलाएं.
#barfi#burfi#rewari barfi recipe#pista barfi#best rewari barfi recipe#rewari barfi recipe homemade#kaju pista barfi recipe#badam pista barfi recipe#pista barfi ingredients#pista burfi recipe#What is Barfi made of?#Can you freeze Barfi?#What can you do w