रेवाड़ी बर्फी बनाने की विधि

रेवाड़ी बर्फी बनाने की विधि

रेवाड़ी बर्फी को खोये यानी मावा से बनाया जाता है. इस बर्फी को व्रत-त्योहारों में खा सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइए जानते हैं रेसीपी. यह हरियाणा के रेवाड़ी शहर की फेमस बर्फी है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 2 कप मावा
  • 3/4 कप चीनी बूरा/ शक्कर
  • 1 कप पिस्ता, बादाम काजू (बारीक कटे हुए)
  • 1/2 टेबलस्पून इलायची पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- रेवाड़ी बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
- इसमें मावा डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए भून लें.
- अब मावा एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
- जब मावा थोड़ा गर्म रह जाए तब बूरा चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
- एक प्लेट में थोड़ा घी चारों तरफ फैलाकर चिकना कर लें.
- अब बर्फी के मिश्रण को इसमें फैला दें.
- इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स लगाकर सेट होने के लिए 4-5 घंटे रख दें.
- तय समय बाद बर्फी को निकालकर मनचाहे साइज में काटकर खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (6 ratings)
4.2 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रेवाड़ी बर्फी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes