वैसे तो आपने साबूदाना खीर के कई फ्लेवर खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी साबूदाना-एपल खीर का स्वाद लिया हो. अगर नहीं लिया तो जानिए इसे बनाने का शानदार तरीका. इसे व्रत में भी खाया जा सकता है.
Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप साबूदाना
1/2 कप सेब (कद्दूकस किया हुआ)
6 कप दूध
1 कप चीनी
1/4 कप अनार
1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
8-10 केसर के धागे
8-10 सेब के पीस कटे हुए
1 टीस्पून इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले साबूदाना को 1-2 घंटे तक भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद साबूदाना का बचा हुआ पानी अलग कर दें.
3
तेज आंच पर एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें.
4
एक उबाल आने पर इसमें साबूदाना डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
5
तय समय के बाद आंच को धीमा कर कद्दूकस किया हुआ सेब और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर के गाढ़ा होने तक पकाएं.
6
अब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
8
तैयार है स्वादिष्ट साबूदाना-एप्पल खीर. केसर, ड्राई फ्रूट्स और कटे हुए सेब के टुकड़े डालकर सर्व करें. आप चाहें तो ठंडा कर के भी सर्व कर सकते हैं.
#sabudana apple kheer#easy sabudana apple kheer#tasty sabudana apple kheer home made sabudana apple kheer#sabudana apple kheer bnae vidhi#sabudana apple kheer in hindi#how to make sabudana apple kheer in hindi#how to make sabudana apple kheer