मीठे में बनाएं साबूदाना-एपल खीर

मीठे में बनाएं साबूदाना-एपल खीर

वैसे तो आपने साबूदाना खीर के कई फ्लेवर खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी साबूदाना-एपल खीर का स्वाद लिया हो. अगर नहीं लिया तो जानिए इसे बनाने का शानदार तरीका. इसे व्रत में भी खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप साबूदाना
  • 1/2 कप सेब (कद्दूकस किया हुआ)
  • 6 कप दूध
  • 1 कप चीनी
  • 1/4 कप अनार
  • 1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 8-10 केसर के धागे
  • 8-10 सेब के पीस कटे हुए
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले साबूदाना को 1-2 घंटे तक भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद साबूदाना का बचा हुआ पानी अलग कर दें.
- तेज आंच पर एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें.
- एक उबाल आने पर इसमें साबूदाना डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- तय समय के बाद आंच को धीमा कर कद्दूकस किया हुआ सेब और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- अब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट साबूदाना-एप्पल खीर. केसर, ड्राई फ्रूट्स और कटे हुए सेब के टुकड़े डालकर सर्व करें. आप चाहें तो ठंडा कर के भी सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं साबूदाना-एपल खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes