अगर साबूदाने और मखाने दोनों को एकसाथ बनाया जाए तो यह एक अलग जायके का बहुत ही बेहतरीन डेजर्ट बन जाता है जिसे आप ठंडा या गरम जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 चम्मच साबूदाना
4 चम्मच मखाने
4 कप दूध, चीनी स्वादानुसार, केसर 10 से 15 रेशे (2 चम्मच दूध में भिगोए हुए)
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच घी
🍳 विधि
1
सागो फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
2
घी के गर्म होते ही साबूदाना डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
3
जब साबूदाना भुन जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल के ठंडा कर लें.
4
अब उसी कड़ाही में मखाना डालकर 2 से 3 मिनट भूनकर आंच बंद कर दें.
5
दोनों चीजें जब ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें.
6
अब दोबारा मीडियम आंच पर एक पैन में दूध गर्म करें.
7
दूध के गर्म होते ही साबूदाने और मखाने का मिश्रण और पिस्ते मिलाकर तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न हो जाए.
8
दूध आधा हो जाने पर केसर का दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं.
9
जब आपको लगे कि दूध अब गाढ़ा हो चुका है, फिरनी बन चुकी है तब आंच बंद कर दें.
10
तैयार है सागो फिरनी. ठंडाकर मेवे से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make sago phirni recipe in hindi#how to sago cook#how to cook sago in milk#semiya sago payasam#sago ladoo#sago kesari#nylon sabudana kheer#how to make sabudana sweet#sabudana rava kheer