Full Version →

अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को चढ़ाएं ये लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

सत्तू हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को इस लड्डू का भोग लगाया जाता है साथ ही अगर सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और ज्यादा मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं तो बनाएं सत्तू के लड्डू. यह टेस्टी भी होंगे और फायदेमंद भी.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
66 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक भारी तले की कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. फिर इसमें सत्तू डालकर 12-15 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें या जब आटा हल्का भूरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  2. 2
    मिश्रण भुनने के बाद हल्का भूरा हो जाना चाहिए. फिर आंच बंदकर इसे ठंडा होने रख दें.
  3. 3
    मिश्रण के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं.
  4. 4
    फिर इसमें कटे हुए काजू , पिस्ता और बादाम मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    अब इस मिश्रण को हथेलियों में लेकर एक-एक कर सभी लड्डू बनाएं.
  6. 6
    तैयार हैं सत्तू के लड्डू. इन्हें आप किसी एयरटाइट डिब्बे में भी रख सकते हैं या तुरंत खा भी सकते हैं. 
#sattu ke laddoo #sattu ke ladoo #sattu ke laddu #laddoo #besan ke laddoo #indian sweet dish #indian kitchen #indian kitchen #how to make sattu ke ladoo recipe in hindi #boondi ke ladoo #motichoor ke ladoo
View Full Version