अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को चढ़ाएं ये लड्डू
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को चढ़ाएं ये लड्डू

सत्तू हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को इस लड्डू का भोग लगाया जाता है साथ ही अगर सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और ज्यादा मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं तो बनाएं सत्तू के लड्डू

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप सत्तू, आधा कप घी, तीन चौथाई कप चीनी पाउडर, एक चम्मच बादाम बारीक कटे हुए, एक चम्मच काजू बारीक कटे हुए, एक चम्मच पिस्ता बारीक कटे हुए, एक चौथाई छोटा चम्मच इलाइची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक भारी तले की कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. फिर इसमें सत्तू डालकर 12-15 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें या जब आटा हल्का भूरा हो जाए तो आंच बंद कर दें.

- मिश्रण भुनने के बाद हल्का भूरा हो जाना चाहिए. फिर आंच बंदकर इसे ठंडा होने रख दें.

- मिश्रण के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं.

- फिर इसमें कटे हुए काजू , पिस्ता और बादाम मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.

- अब इस मिश्रण को हथेलियों में लेकर एक-एक कर सभी लड्डू बनाएं.

- तैयार हैं सत्तू के लड्डू. इन्हें आप किसी एयरटाइट डिब्बे में भी रख सकते हैं या तुरंत खा भी सकते हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (66 ratings)
4.2 avg from 66 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को चढ़ाएं ये लड्डू एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे एक कप सत्तू, आधा कप घी, तीन चौथाई कप चीनी पाउडर, एक चम्मच बादाम बारीक कटे हुए, एक चम्मच काजू बारीक कटे हुए, एक चम्मच पिस्ता बारीक कटे हुए, एक चौथाई छोटा चम्मच इलाइची पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes