घर में कोई खास फंक्शन हो, जन्मदिन पर मुंह मीठा कराना हो या कभी आपका मीठे में कुछ अलग खाने का मन करें तो इस स्वीट रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
खोया 250 ग्राम, चीनी 250 ग्राम, एक गिलास पानी, एक चम्मच केसर दूध में डुबोया हुआ, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, सेव 250 ग्राम (नमकरहित)
50 ग्राम बादाम (लंबे टुकड़ों में कटे हुए)
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी मिलाएं. चीनी के पूरी तरह से घुलने तक पानी उबालें. इसमें खोया डालें और इसके पिघलने तक मिलाएं.
2
कड़छी से चलाते रहें और ऊपर से केसर और इलायची पाउडर डालें.
3
अब सेव और आधे बादाम डालें. मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे अच्छी तरह से मिलाते रहें.
4
मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसे चिकनाई लगी प्लेट पर डालें.
5
ऊपर से बचे हुए बादाम बुरक दें. करीब 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें.
6
मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.
#how to make sev badam burfi recipe in himdi#badam burfi with milk powder#almond burfi with condensed milk#badam burfi recipe in tamil#badam katli recipe in hindi#badam barfi price#kaju and badam katli