मूंगदाल का हलवा और दूध की सेवईं अलग-अलग तो आपने खाई ही होगी पर क्या कभी सोची है सेवईं को मूंगदाल के साथ मिक्स कर इसे शाही रंगत देने की? जी हां, आप इसे मूंग दाल के साथ मिक्स कर सेवईं फिरनी भी बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक लीटर फूल क्रीम दूध, आधा कप मूंग दाल, एक कप लच्छा सेवईं, एक बड़ा चम्मच चिरौंजी, एक कप काजू पेस्ट, आधा कप नारियल पेस्ट, एक बड़ा चम्मच किशमिश, चार बड़ा चम्मच चीनी, दो बूंद एसेंस, एक कप पानी, एक बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम और पिस्ता)
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग दाल डालकर पानी के साथ 2 सिटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
2
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में दूध उबलने के लिए रखें.
3
दूध में पहला उबाल आते ही सेवईंयां और मूंग दाल डाल दें.
4
कड़छी से लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपके नहीं.
5
जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें काजू और नारियल का पेस्ट डालें और चलाते हुए पकाएं.
6
4 मिनट बाद इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
7
अब इसमें चिरौंजी, किशमिश मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
8
तैयार है सेवईं फिरनी. काजू-बादाम और पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
#shahi sevai firni#badam firni recipe in hindi#how to make sevai firni sweet dish recipe in hindi#shahi badam firni recipe in hindi#shahi sevai firni indian traditional sweet recipe#ugc recipe pakwangali#indian kitchen#indian recipes#how to make sh