Full Version →

शब-ए-बरात स्पेशल: ऐसे बनाइए चना दाल हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

चना दाल का हलवा भी स्वाद में काफी लजीज लगता है. हालांकि इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है. इसमें पहले चने दाल को उबाला जाता है फिर घी में पकाया जाता है. इसके बाद काजू-बादाम से सजाकर परोसा जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दाल को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. अगर दाल भिगोने का वक्त नहीं तो दाल को कूकर में डालकर 4-5 सीटी लगाकर गला लें. 
  2. 2
    जब तक कूकर का प्रेशर कम हो रहा है, एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंचम में गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    कूकर की दाल को छलनी में छान लें.
  4. 4
    इस दाल को घी वाली कड़ाही में डालकर अच्छी तरह चलाते हुए भूनें. इसे तब तक भूनना है जब तक हलवा घी न छोड़ने लगे.
  5. 5
    जब चने की दाल गाढ़ी होने लगे और इसमें से अच्छी सी खुशबू आने लगे तो केसर डाल लें.
  6. 6
    केसर डालने के बाद हलवे में चीनी, इलायची पाउडर, लौंग, बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  8. 8
    हलवे को एक प्लेट पर निकाले और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make chana dal halwa recipe in hindi #shab-e-barat special recipe in hindi #pre ramzan shabe barat halwa recipe in hindi #how to make chane dal ka halwa recipe in hindi #chane dal ka halwa recipe in hindi #चने दाल का हलवा बनाने की विधि #चना दाल का
View Full Version