शब-ए-बरात स्पेशल: ऐसे बनाइए चना दाल हलवा

शब-ए-बरात स्पेशल: ऐसे बनाइए चना दाल हलवा

चना दाल का हलवा भी स्वाद में काफी लजीज लगता है. हालांकि इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है. इसमें पहले चने दाल को उबाला जाता है फिर घी में पकाया जाता है. इसके बाद काजू-बादाम से सजाकर परोसा जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप चना दाल, एक कप पानी
  • 4 बड़ा चम्मच घी, एक चौथाई छोटा चम्मच केसर, एक कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच लौंग पाउडर
  • 10-12 बादाम गिरी, टुकड़ों में काट लें
  • 10-12 काजू गिरी, टुकड़ों में काट लें, एक बड़ा चम्मच बादाम के कतरन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दाल को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. अगर दाल भिगोने का वक्त नहीं तो दाल को कूकर में डालकर 4-5 सीटी लगाकर गला लें. 
- जब तक कूकर का प्रेशर कम हो रहा है, एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंचम में गरम होने के लिए रखें.
- कूकर की दाल को छलनी में छान लें.
- इस दाल को घी वाली कड़ाही में डालकर अच्छी तरह चलाते हुए भूनें. इसे तब तक भूनना है जब तक हलवा घी न छोड़ने लगे.
- जब चने की दाल गाढ़ी होने लगे और इसमें से अच्छी सी खुशबू आने लगे तो केसर डाल लें.
- केसर डालने के बाद हलवे में चीनी, इलायची पाउडर, लौंग, बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- 8-10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- हलवे को एक प्लेट पर निकाले और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (12 ratings)
4.1 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शब-ए-बरात स्पेशल: ऐसे बनाइए चना दाल हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चना दाल, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes