शाही कस्टर्ड
मेहमान आए हैं तो मीठे में सर्व करें घर पर बना हेल्दी डिजर्ट शाही कस्टर्ड. आइए जानें इसकी आसान सी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 किलो दूध
- 3-4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 200 ग्राम चीनी
- 5-6 केसर के लच्छे
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 कप मिक्स फ्रूट के टुकड़े (अनार, केला, अंगूर, सेब)
- 1 कप कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) ,
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें.
-
2
जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी करके उसमें चीनी डालकर इसे 10-15 मिनट तक गैस पर ही रहने दें.
-
3
अब एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
-
4
अब कस्टर्ड के घोल को गर्म हो रहे दूध में डालकर चलाएं और फिर इसमें इलायची पाउडर व केसर डालकर चलाएं. फिर गैस बंद करके इसे बाहर रखकर ही ठंडा करें.
-
5
जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो उसमें फ्रूट डालकर फ्रिज में रख दें.
-
6
मेहमानों को सर्व करते समय उसमें कटे मेवे डालकर सजाएं.
#shahi custard recipe
#shahi custard recipe in Hindi
#How to make shahi custard recipe in Hindi
#Homemade shahi custard recipe
#custard recipes