शाही कस्टर्ड
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

शाही कस्टर्ड

मेहमान आए हैं तो मीठे में सर्व करें घर पर बना हेल्दी डिजर्ट शाही कस्टर्ड. आइए जानें इसकी आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो दूध
  • 3-4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • 200 ग्राम चीनी
  • 5-6 केसर के लच्छे
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 कप मिक्स फ्रूट के टुकड़े (अनार, केला, अंगूर, सेब)
  • 1 कप कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) ,  

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें.
- जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी करके उसमें चीनी डालकर इसे 10-15 मिनट तक गैस पर ही रहने दें.
- अब एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब कस्टर्ड के घोल को गर्म हो रहे दूध में डालकर चलाएं और फिर इसमें इलायची पाउडर व केसर डालकर चलाएं. फिर गैस बंद करके इसे बाहर रखकर ही ठंडा करें.
- जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो उसमें फ्रूट डालकर फ्रिज में रख दें.
- मेहमानों को सर्व करते समय उसमें कटे मेवे डालकर सजाएं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (598 ratings)
4.2 avg from 598 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाही कस्टर्ड एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 किलो दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes