गुलाब की खीर

गुलाब की खीर

खीर में गुड़ और चीनी की मिठास होती है. पर अगर इसमें गुलाब का फ्लेवर आ जाए तो कैसा रहेगा. गुलाब की खीर का जायका कुछ ऐसा ही है. मेहमानों को मीठे में कुछ अलग सर्व करने के लिए इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप दूध, एक कप चावल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप चीनी
  • 10 पिस्‍ता
  • 10 किशमिश, एक चम्मच गुलाबजल
  • 1 बड़ा चम्मच गुलकंद
  • 10-12 गुलाब की पंखुड़ियां

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- दूध को गहरे तले के बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर रखें.
- जब यह उबलने लगे तब इसमें चीनी और चावल मिक्‍स करें.
- ऊपर से इलायची पाउडर डालकर दूध को 10 मिनट और पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि चावल टूटकर पूरी तरह से पक न जाए.
- अब खीर को आंच से उतारें, फिर इसे ठंडा करके फ्रिज में रख दें.
- सर्व करने से पहले इसमें गुलाब की पंखुडियां, गुलाबजल और गुलकंद मिक्‍स करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (20 ratings)
4 avg from 20 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुलाब की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप दूध, एक कप चावल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes