आपने कई तरह की रबड़ी खाई होंगी, आज ट्राई करें यह शकरकंद की रबड़ी. आपके पूरे परिवार को जरुर पसंद आएगी.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
33 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप दूध, आधी कटोरी उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद
1 चम्मच चीनी बूरा
1 कप गर्म पानी
1 चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी केसर पाउडर
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में दूध डालकर उबाल लें.
2
पहला उबाल आते ही दूध में उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
3
दूध के गाढ़ा होने तक इसे कड़छी से हल्के हल्के चलाते रहें.
4
अब केसर पाउडर और इलायची पाउडर दूध में डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
5
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और रबड़ी को एक बॅाउल में निकल लें और फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज मे ठंडा होने रख दें .
6
तैयार रबड़ी को बारीक कटे काजू और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.
#sweet potato rabdi#aloo ki rabdi#sweet potato rabdi recipe#sweet potato rabdi recipe easy#recipe of sweet potato rabdi#sweet potato rabdi recipe in hindi#how to make sweet potato rabdi#how to make sweet potato rabdi at home#sweet potato rabdi bana