मीठे में बनाइए शकरकंद की रबड़ी

मीठे में बनाइए शकरकंद की रबड़ी

आपने कई तरह की रबड़ी खाई होंगी, आज ट्राई करें यह शकरकंद की रबड़ी. आपके पूरे परिवार को जरुर पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप दूध, आधी कटोरी उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद
  • 1 चम्मच चीनी बूरा
  • 1 कप गर्म पानी
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी केसर पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में दूध डालकर उबाल लें.
- पहला उबाल आते ही दूध में उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- दूध के गाढ़ा होने तक इसे कड़छी से हल्के हल्के चलाते रहें.
- अब केसर पाउडर और इलायची पाउडर दूध में डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और रबड़ी को एक बॅाउल में निकल लें और फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज मे ठंडा होने रख दें .
- तैयार रबड़ी को बारीक कटे काजू और बादाम से गार्निश कर सर्व करें. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (33 ratings)
4.1 avg from 33 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाइए शकरकंद की रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप दूध, आधी कटोरी उबला और कद्दूकस किया हुआ शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes