सिंधी कुट्टी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. देसी घी और चीनी का स्वाद इसे बेहद लाजवाब बना देता है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप चीनी, नमक स्वादानुसार, देसी घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, घी और एक चुटकी नमक मिला लें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
3
मीडियम आंच पर तवा रखें.
4
अब आटे की एक लोई तोड़कर उसे टिक्की का शेप दें और गरम तवे पर रख दें.
5
एक तरफ से सिकने के बाद इसे पलट कर सेंक लें.
6
सिकी हुई लोई को तवे से उतारकर रोटी जितना बेल लें.
7
फिर दोबारा इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. ध्यान रहे इसमें घी नहीं लगाना है.
8
सिकी हुई रोटी प्लेट पर उतारकर अच्छी तरह से मैश करें.
9
मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रखें.
10
गरम घी मैश की हुई रोटी में डालकर मिक्स करें.
11
फिर 2 चम्मच चीनी डालकर मिलाएं.
12
तैयार है सिंधी कुट्टी. खाएं और खिलाएं.
#sindhi kutti#easy sindhi kutti#tasty sindhi kutti#home made sindhi kutti#sindhi kutti bnae vidhi#sindhi kutti in hindi#how to make sindhi kutti in hindi#how to make sindhi kutti