Full Version →

प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना है ये खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज

आपने सोया की सब्जी, सोया चाप और सोया से बनी कई तरह की चीजें खाई होंगी, लेकिन आज सोया की खीर बनाकर खाएं. यह स्वादिष्ट होने के अलावा प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले 1 टेबलस्पून दूध में केसर के धागे डालकर रख दें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स को पानी में भिगोकर 5 मिनट के लिए अलग रखें.
  3. 3
    इसके बाद सोया ग्रेन्यूल्स का पानी छानकर अलग कर लें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर एक पैन में दूध उबलने के लिए रख दें.
  5. 5
    दूध के उबलने के बाद इसमें सोया ग्रेन्यूल्स, चीनी और कॉर्न फ्लोर डालकर, खीर के गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
  6. 6
    जब खीर गाढ़ी होना शुरू हो जाए तो इलायची पाउडर, केसर वाला दूध डालकर मिक्स करें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद गैस बंदकर खीर को ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. 8
    तैयार सोया खीर पर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. चाहें तो खीर को फ्रिज में रखकर ठंडा भी कर सकते हैं.
#soya kheer #soya kheer in hindi #soya kheer recipe tips #how to make soya kheer #easy soya kheer #tasty soya kheer #soya granules kheer #soya granules kheer in hindi #kheer recipe #recipe of soya kheer #soya kheer delicious make #home made soya kheer
View Full Version