प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना है ये खीर

प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना है ये खीर

आपने सोया की सब्जी, सोया चाप और सोया से बनी कई तरह की चीजें खाई होंगी, लेकिन आज सोया की खीर बनाकर खाएं. यह स्वादिष्ट होने के अलावा प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3/4 कप सोया ग्रैन्यूल्स
  • 2 1/2 कप दूध
  • 1 कप चीनी
  • 1 टीस्पून कॉर्न फ्लोर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून दूध
  • 1/2 केसर के धागे
  • 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले 1 टेबलस्पून दूध में केसर के धागे डालकर रख दें.
- दूसरी ओर एक बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स को पानी में भिगोकर 5 मिनट के लिए अलग रखें.
- इसके बाद सोया ग्रेन्यूल्स का पानी छानकर अलग कर लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में दूध उबलने के लिए रख दें.
- दूध के उबलने के बाद इसमें सोया ग्रेन्यूल्स, चीनी और कॉर्न फ्लोर डालकर, खीर के गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
- जब खीर गाढ़ी होना शुरू हो जाए तो इलायची पाउडर, केसर वाला दूध डालकर मिक्स करें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंदकर खीर को ठंडा होने के लिए रख दें.
- तैयार सोया खीर पर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. चाहें तो खीर को फ्रिज में रखकर ठंडा भी कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना है ये खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3/4 कप सोया ग्रैन्यूल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes