इस 15 अगस्त दीजिए मिठाइयों को तिरंगी ट्विस्ट. घर पर बनाइए तिरंगी मिठाई वो भी गाजर और लौकी के हल्वे से. जब बच्चे-बड़े सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हैं तो उन्हें खिलाइए यह मिठाई...
Servings
4 - 6
★ 3.8
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 छोटा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच पिसी हुई इलायची
2 छोटा चम्मच पिस्ता कतरन
2 छोटा चम्मच बादाम कतरन
2 बड़ा चम्मच नारियल पाउडर
2 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी/सुगर पाउडर
1 कप मावा
1 कप लौकी का हलवा
1 कप गाजर का हलवा
🍳 विधि
1
पहले मावे में नारियल पाउडर और इलायची मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
2
अब प्लास्टिक शीट पर घी लगाकर गाजर का हलवा फैलाएं.
3
फिर इसके ऊपर मावे वाला मिश्रण और बादाम की कतरन फैलाएं.
4
अब लौकी का हलवा व पिस्ते की कतरन फैलाकर रोल बना लें.
5
अब फॉइल पेपर पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
6
रोल को इसमें लपेट कर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
7
घंटे बाद निकालकर इसे स्लाइस में काटें और सर्व करें.
#tirangi mithai#idian sweets#indian sweet dish#how to make tirangi mithai recipe in hindi#independence day special mithai#azadi celebration mithai#indian kitchen#indian recipes#tiranga mithai#tiranga burfi