Full Version →

वॉलनट पुडिंग

कुछ मीठा हो जाए वेज

वॉलनट पुडिंग एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे किसी भी पार्टी में सर्व कर सकते हैं. जानें इसकी आसान सी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
29 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. साथ ही मफिन पैन पर ग्रिसिंग कर लें.
  2. 2
    एक बर्तन में दूध और खजूर/अंजीर डालकर भिगोकर रख दें. स्नैक्स के लिए बनाएं बटर मिल्क बिस्किट
  3. 3
    अब एक बड़े बाउल में बटर, ब्राउन सुगर, अंडे और वेनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, कोकोआ पाउडर, दूध-खजूर का मिश्रण और वॉलनट डालकर अच्छी तरह फेंटें. (इसे तब तक फेंटे जब तक यह अच्छे पेस्ट में बदल नहीं जाता साथ ही इसमें गांठ न रहे.) एगलेस चॉकलेट-वॉलनट ब्राउनी रेसिपी...
  4. 4
    तैयार बैटर को मफिन पैन में डालें और खजूर को चम्मच से दबा दें.
  5. 5
    मफिन पैन प्रीहीट ओवन में बेक करने के लिए रखें. इसमें 35-40 मिनट लगेंगे.
  6. 6
    जब तक पुडिंग तैयार हो रहा है तब तक हम टॉफी सॉस बना लेते हैं. माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं वॉलनट केक
  7. 7
    मध्यम आंच पर एक छोटे पैन में सुगर, बटर डालें और इसे तब तक चलाते रहें जब तक सुगर घुल न जाए.
  8. 8
    इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें जब तक इसमें बुलबुले न उठने लगे. फिर इसमें क्रीम डालकर मिक्स करें और 8-10 मिनट तक पकाएं. या तब तक जब तक सॉस हल्का गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद आंच बंद कर दें. माइक्रोवेव एगलेस मग केक
  9. 9
    पुडिंग सही से बेक हुई है या नहीं इसे चेक करने के लिए केक को कांटे वाले चम्मच से बीच में गड़ाकर देखें, अगर इसमें आसानी से घुस जाता है इसमें केक नहीं चिपकता तो इसका मतलब है ये अच्छी तरह पक चुके हैं.
  10. 10
    पुडिंग को पैन से निकालें और इन पर टॉफी सॉस डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
#walnut pudding #toffee puding #Walnut Pudding Recipe with Toffee Sauce #toffee sauce #date pudding recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #how to make walnut pudiing recipe in hindi #bread butter pudding #rice pudding #date fig walnut pudding #wa
View Full Version