Full Version →

मीठे में बनाइए कद्दू का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

कद्दू से क्या-क्या बनाया जा सकता है? जवाब होगा कद्दू की तो सिर्फ सब्जी ही बनती है, पर नहीं मीठे में कद्दू का हलवा भी बनता है, अब आप सोच रहे होंगे कैसे, तो आइए पकवानगली में सीखिए कद्दू का स्वादिष्ट हलवा बनाना.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
314 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कद्दू को छीलकर धो लें और एक बर्तन में कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच में एक पैन में कद्दू और पानी डालकर इसे उबाल लें.
  3. 3
    कद्दू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
  4. 4
    ठंडा होने पर हाथों से निचोड़कर कद्दू का सारा पानी
  5. 5
    निकाल दें.
  6. 6
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर उसमें कद्दू और दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  7. 7
    जब दूध सूख जाए, तो मावा और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  8. 8
    फिर एक बड़ी चम्मच से चलाकर दूध और मावा कद्दू में
  9. 9
    पूरी तरह से सूखाकर मिला लें.
  10. 10
    अब कद्दू में शक्कर, इलायची पाउडर और मेवे डालकर अच्छे से चलाएं और पकाएं.
  11. 11
    जब हलवा कड़ाही में चिपकने लगे तो आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है कद्दू का हलवा.
#kaddu ka halwa #sweet #pumpkin #halwa #Indian dish
View Full Version