Full Version →

करवा चौथ स्पेशल: ऐसे बनाइए मीठी मठरी

कुछ मीठा हो जाए वेज

27 अक्टूबर को है करवा चौथ का त्योहार. हर सुहागिन महिलाएं करवा चौ‍थ पर अपने अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं. इस दौरान मीठी और फीकी मठरियां खूब बनाई जाती हैं.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए आटा गूंदें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद आटे से लोइयां बनाकर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
  4. 4
    सभी मठरियों पर चाकू से छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि ये पूरियों की तरह न फूल जाएं.
  5. 5
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही आंच धीमी कर एक-एक कर इन्हें सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें.
  7. 7
    इसी बीच तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए रखें.
  8. 8
    चाशनी में इलायची पाउडर भी मिलाएं. एक उबाल आने पर आंच धीमी कर दें.
  9. 9
    जैसे ही दो तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाए आंच बंद कर दें.
  10. 10
    अब सभी मठरियों को कुछ सेकेंड्स के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें.
  11. 11
    तैयार है मीठी मठरी. पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
#karwachauth special #karwachauth special meethi mathri sweet mathri recipe in hindi #karwachauth sargi thali importance sargi ki thali mei kyun rakhi jaati hain ye cheezein in hindi #karwachauth special what is sargi kya hota hai sargi ki thali mei mithai
View Full Version