ठंड में खजूर बहुत खाया जाता है. ऐसे में खजूर से बनी मिठाई भी आपको बहुत पसंद आएगी.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप खजूर (बिना बीज वाले), दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए), दो बड़ा चम्मच मावा/खोया, एक पाव दूध, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले खजूर को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
2
अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
3
घी के गरम होते ही खजूर और चीनी डालकर भूनें.
4
खजूर के बाद मावा डालकर अच्छे से भूनें.
5
दूसरी ओर एक कटोरी में दूध में कॉर्न फ्लोर और कोको पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें.
6
अब इस घोल को खजूर में मिला दें.
7
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें.
8
इसके बाद इसे एक चिकनाई लगी प्लेट में फैला दें.
9
मिश्रण के जमने के बाद इसे चौकोर आकार में काट लें.
10
तैयार है खजूर बर्फी.
#khajur burfi easy to make sweet dish recipe in hindi#khajur#dates#indian kitchen#indian recipe#sweet dish#desert#khajur special sweet dish