मीठा स्पेशल: जानिए खजूर बर्फी बनाने की विधि

मीठा स्पेशल: जानिए खजूर बर्फी बनाने की विधि

ठंड में खजूर बहुत खाया जाता है. ऐसे में खजूर से बनी मिठाई भी आपको बहुत पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप खजूर (बिना बीज वाले), दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए), दो बड़ा चम्मच मावा/खोया, एक पाव दूध, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले खजूर को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही खजूर और चीनी डालकर भूनें.
- खजूर के बाद मावा डालकर अच्छे से भूनें.
- दूसरी ओर एक कटोरी में दूध में कॉर्न फ्लोर और कोको पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें.
- अब इस घोल को खजूर में मिला दें.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें.
- इसके बाद इसे एक चिकनाई लगी प्लेट में फैला दें.
- मिश्रण के जमने के बाद इसे चौकोर आकार में काट लें.
- तैयार है खजूर बर्फी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठा स्पेशल: जानिए खजूर बर्फी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप खजूर (बिना बीज वाले), दो बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए), दो बड़ा चम्मच मावा/खोया, एक पाव दूध, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, घी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes