मीठे में बनाएं बंगाल की यह खास स्वीट डिश कॅामोला भोग जिसे हर खास मौकों पर बनाया जाता है...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 लीटर फुल फैट मिल्क
2 बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चौथाई कप ऑरेंज जूस
4-5 बूंद पीला फूड कलर
2 बड़ा चम्मच चीनी बूरा
2 बड़ा चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच आटा, चाशनी के लिए
3 बड़ा कप चीनी बूरा
9 कप पानी
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में दूध गर्म करने के लिए रखें.
2
दूध में एक उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस और ऑरेंज जूस डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
3
जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डालें. (छेना केसरी)
4
अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है.
5
इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें. (स्वाद में बेहद लाजवाब है यह रसिया)
6
अब इसमें सूजी, आटा, चीनी बूरा, फूड कलर मिलाकर अच्छे से मैश करते हुए आटे की तरह गूंद लें.
7
आटे से लोइयां तोड़ लें और इनके बॅाल्स बना लें. (मिठास से भरपूर है यह राजस्थानी केसरिया मिसरी)
8
चाशनी के लिए धीमी आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर पकाएं.
9
चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें और पैन को एक प्लेट से ढककर इसे 30 से 35 मिनट तक पकने दें. (ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई)
10
तय समय के बाद आप देखेंगे कि रसगुल्ले आकार में बड़े हो चुके होंगे.
11
कॅामोला भोग तैयार है. पिस्ते से गार्निश कर ठंडा या गर्म किसी भी तरह से आप इसे सर्व कर सकते हैं.