Full Version →

मकर संक्रांति पर ऐसे बनाइए गुल्लइया

कुछ मीठा हो जाए वेज

साल की शुरुआत के सबसे पावन त्‍योहार हैं लोहड़ी और मकर संक्रांति. इस खास मौके पर घर में तमाम पकवान बनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है गुड़ मुरमुरे के लड्डू. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. बंगाल में इसे मुआ बोलते हैं.

Servings
4
★ 4.1
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  2. 2
    अब इसमें मुरमुरे को हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
  3. 3
    गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
  4. 4
    अब दूसरी कड़ाही में मीडियम आंच में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
  5. 5
    बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  6. 6
    जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और आंच बंद कर दें.
  7. 7
    मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
  8. 8
    जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    गुड़ और मुरमुरे दोनों अच्‍छी क्‍वालिटी के और बिलकुल साफ होने चाहिए, ताकि बनाने के बाद लड्डूओं में किरकिरी न आए.
#lohri makar sankranti 2020 special gulaiaa lai ke laddu recipe in hindi #gulaiaa #uttar pradesh #lohri 2020 #makar sankranti 2020 #festival #gud jaggery #lai ke laddu
View Full Version