मकर संक्रांति पर ऐसे बनाइए गुल्लइया

मकर संक्रांति पर ऐसे बनाइए गुल्लइया

साल की शुरुआत के सबसे पावन त्‍योहार हैं लोहड़ी और मकर संक्रांति. इस खास मौके पर घर में तमाम पकवान बनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है गुड़ मुरमुरे के लड्डू. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. बंगा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो लाई/मुरमुरे   , एक बड़ी कटोरी गुड़
  • 1 कप पानी
  • 3-4 चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
- अब इसमें मुरमुरे को हल्का भून लें. ध्‍यान रहे कि आंच ज्‍यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे.
- गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
- अब दूसरी कड़ाही में मीडियम आंच में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें.
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्‍छी तरह मिला लें और आंच बंद कर दें.
- मिश्रण को छूकर देखें. अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें.
- जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्‍हें डिब्‍बे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं.

नोट:
- गुड़ और मुरमुरे दोनों अच्‍छी क्‍वालिटी के और बिलकुल साफ होने चाहिए, ताकि बनाने के बाद लड्डूओं में किरकिरी न आए.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (7 ratings)
4.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मकर संक्रांति पर ऐसे बनाइए गुल्लइया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो लाई/मुरमुरे   , एक बड़ी कटोरी गुड़ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes