Full Version →

आम-रवा का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठे में सर्व करें आम के ट्विस्ट के साथ बना ये खास हलवा. यहां जानें आम-रवा का हलवा बनाने का तरीका, जो बहुत ही आसान है.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
60 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    आम को छीलकर इसे काट लें या पल्प निकाल लें और गुठली अलग कर दें.
  2. 2
    अब भारी तले की कड़ाही में घी या तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
  3. 3
    कड़ाही में रवा (सूजी) डालकर चलाएं और सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर भूनें.
  4. 4
    इसके बाद कड़ाही में काजू, चिरौंजी और किशमिश डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.
  5. 5
    साथ ही अलग बर्तन में पानी डालकर दूसरी तरफ गैस पर गर्म करें.
  6. 6
    फिर गर्म पानी को रवा में डालकर चलाएं और अच्छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    इसके बाद कड़ाही में दूध और चीनी डालकर चलाएं.
  8. 8
    रवा मिश्रण में पानी और दूध पूरी तरह सोखने तक इसे लगातर चलाते रहें.
  9. 9
    इसके बाद मिश्रण में आम का पल्प डालकर मिक्स करें और चलाते रहें.
  10. 10
    फिर हलवे में इलायची और केसर डालकर मिलाएं.
  11. 11
    अब कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और हलवा 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  12. 12
    इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही से ढक्कन हटाकर हलवा चलाएं.
  13. 13
    तैयार है आम-रवा का हलवा. इसे काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.
#mango halwa #desserts recipes #recipes in hindi #mango rava halwa recipe #how to make mango rava halwa #sweet dishes #indian recipes #halwa recipes
View Full Version