आम-रवा का हलवा

आम-रवा का हलवा

मीठे में सर्व करें आम के ट्विस्ट के साथ बना ये खास हलवा. यहां जानें आम-रवा का हलवा बनाने का तरीका, जो बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ
  • 10 से 15 काजू, कटे
  • 8 से 10 किशमिश, आधी बड़ी चम्मच चिरौंजी, एक चुटकी केसर, एक छोटी चम्मच इलायची, पिसी, एक कप दूध
  • स्वादानुसार चीनी
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • 1.5 कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- आम को छीलकर इसे काट लें या पल्प निकाल लें और गुठली अलग कर दें.
- अब भारी तले की कड़ाही में घी या तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- कड़ाही में रवा (सूजी) डालकर चलाएं और सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर भूनें.
- इसके बाद कड़ाही में काजू, चिरौंजी और किशमिश डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.
- साथ ही अलग बर्तन में पानी डालकर दूसरी तरफ गैस पर गर्म करें.
- फिर गर्म पानी को रवा में डालकर चलाएं और अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद कड़ाही में दूध और चीनी डालकर चलाएं.
- रवा मिश्रण में पानी और दूध पूरी तरह सोखने तक इसे लगातर चलाते रहें.
- इसके बाद मिश्रण में आम का पल्प डालकर मिक्स करें और चलाते रहें.
- फिर हलवे में इलायची और केसर डालकर मिलाएं.
- अब कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और हलवा 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही से ढक्कन हटाकर हलवा चलाएं.
- तैयार है आम-रवा का हलवा. इसे काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (60 ratings)
4.1 avg from 60 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम-रवा का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप रवा (सूजी), एक आम, पका हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes