Full Version →

मावा गुझिया

कुछ मीठा हो जाए वेज

होली में अगर घर में मावा गुझिया नहीं बनाई तो फिर क्या बनाया. देर मत कीजिए यहां जानिए मावा गुझिया की रेसिपी...

Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
35 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में मावा को सुनहरा होने तक भू लें. (मावा भूनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह बर्तन से चिपके नहीं.) (इस तरीके से बनाएं गुझिया, मिलेगी वाहवाही...)
  2. 2
    जब मावा हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें, चीनी, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब एक बाउल या बर्तन में मैदा डालें इसमें 5 छोटा चम्मच घी और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
  4. 4
    तैयार आटे को 20 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें. (जो गुझिया आप खरीद रहे हैं, कहीं वह मिलावटी तो नहीं...)
  5. 5
    तय समय बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. (घर में नमक पारे बना रहे हैं तो ये है सही तरीका...)
  6. 6
    एक लोई लें और इसकी पूरी बेल लें. बेलने के लिए आप मैदे के पलथन का इस्तेमाल करें न कि तेल का. (लो फैट गुझिया )
  7. 7
    तैयार पूरी को गुझिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच भरावन का मिश्रण रखकर फोल्डर बंद कर दें.
  8. 8
    इसी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें. (गुझियों को प्लेट में रखें और कपड़े से ढकते जाएं.)
  9. 9
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल या घी गर्म होने के लिए रखें. (होली पर चखें गुझिया के ये ढेरों जायके )
  10. 10
    जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  11. 11
    मावा गुझिया सर्व करने के लिए तैयार हैं. आप इन्हें हफ्ते 10 तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. (चखें गुझिया के ये 6 बेहतरीन स्वाद )
#mawa gujiya #gujhiya #mawa gujhia #khoya gujiya #khoya gujhiya recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #how to make mawa khoya gujiya recipe in hindi #holi special khoya mawa gujiya recipe in hindi #gujhiya gujia #gujia making tips #how to make guj
View Full Version