मावा गुझिया
होली में अगर घर में मावा गुझिया नहीं बनाई तो फिर क्या बनाया. देर मत कीजिए यहां जानिए मावा गुझिया की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 2 कप मैदा
- 250 ग्राम मावा
- 1 कप चीनी, पाउडर
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8-10 बादाम, टुकड़ों में कटे हुए
- 8-10 किशमिश, टुकड़ों में कटे हुए
- 1 बड़ा चम्मच नारियल पाउडर
- 300 ग्राम घी या तेल
विधि
- जब मावा हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें, चीनी, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब एक बाउल या बर्तन में मैदा डालें इसमें 5 छोटा चम्मच घी और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
- तैयार आटे को 20 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें. (जो गुझिया आप खरीद रहे हैं, कहीं वह मिलावटी तो नहीं...)
- तय समय बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. (घर में नमक पारे बना रहे हैं तो ये है सही तरीका...)
- एक लोई लें और इसकी पूरी बेल लें. बेलने के लिए आप मैदे के पलथन का इस्तेमाल करें न कि तेल का. (लो फैट गुझिया )
- तैयार पूरी को गुझिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच भरावन का मिश्रण रखकर फोल्डर बंद कर दें.
- इसी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें. (गुझियों को प्लेट में रखें और कपड़े से ढकते जाएं.)
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल या घी गर्म होने के लिए रखें. (होली पर चखें गुझिया के ये ढेरों जायके )
- जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- मावा गुझिया सर्व करने के लिए तैयार हैं. आप इन्हें हफ्ते 10 तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. (चखें गुझिया के ये 6 बेहतरीन स्वाद )
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मावा गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मावा गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मावा गुझिया बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मावा गुझिया रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मावा गुझिया बनाने के लिए 2 कप मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मावा गुझिया को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मावा गुझिया का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मावा गुझिया एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT