Full Version →

मेवा पाग

कुछ मीठा हो जाए वेज

अब आप बाजार से मेवा पाग लाने के बजाय इसे घर पर ही बना सकते हैं. पकवानगली में जानें इसे बनाने का आसान तरीका.

Servings
4 - 6
★ 3.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    मेवा पाग बनाने के लिए धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    घी के गर्म होते ही मखाना भूनें. (इस तरह आसानी से सीखिए इमरती बनाना)
  3. 3
    मखाना भूनने के बाद घी को थोड़ा ठंडाकर अब गोंद भूनें. अगर आंच मीडियम या तेज होगी तो गूंद अंदर से नहीं फूलेगा.
  4. 4
    इसी तरह बारी-बारी कर बादाम और खरबूजे के बीज भी तल लें. (बादाम लड्डू)
  5. 5
    पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और खसखस मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    आंच बंद कर नारियल के मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर रख लें. (एप्पल कोकोनट बर्फी)
  7. 7
    अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें.
  8. 8
    तले हुए बादाम, मखाने और गोंद को मूसल में डालकर थोड़ा तोड़ लें और नारियल के मिश्रण के साथ मिक्स कर दें.
  9. 9
    (ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े)
  10. 10
    पूरा मिश्रण और सफेद गोल मिर्च चाशनी में डालकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें. (काचा गोला)
  11. 11
    अब पाक जमाने के लिए एक थाली पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण को फैलाएं.
  12. 12
    मेवा पाग बनकर तैयार है. चाकू से इसके पीस काट लें और सर्व करें.
#mewa #makhana #gond #kharbuje ke beej #badam #almonds #indian kitchen #indian recipe #mewa pag recipe in hindi pakwangali #grated coconut #khaskhas #sugar #white pepper #festive speecial sweet #janmashtami special #indian sweet #panjiri
View Full Version